कांग्रेस की रैली के लिए जिले में नुक्कड़ सभाओं के आयोजन

नोएडा। 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला अध्यक्ष मनोज चैधरी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। 
रैली में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें इसके लिए जिले भर में नुक्कड़ सभाएं और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। मनोज चैधरी ने कहा कि जिला गौतम बुद्ध नगर से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे।


Popular posts