प्रतिभावान है फातिम सना शेख

फिल्म दंगल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख को आज हर कोई जानता है। सभी जानते हैं कि फातिमा कमल हासन के साथ फिल्म चाची 420, शाह रुख खान और जूही चावला के साथ वन 2 का 4 में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई थीबचपन से ही उनकी एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है। आप इस गलतफहमी में मत रहना कि फातिमा सिर्फ एक एक्टर हैं। फातिमा एक्टिंग के अलावा बेहतरीन डांसर भी हैं। दंगल को-स्टार सान्या मल्होत्रा के साथ वो अक्सर डांस स्टूडियोज में तरह तरह के डांस फॉर्मस करती नजर आती हैं। दोनों के डांस विडियोज भी इन्टरनेट पर वायरल हैं।